Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
Image default
ब्रेकिंग

भारतीय पत्रकारिता महोत्सव 19, 20 एवं 21 फरवरी को

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया महोत्सव के लोगो का विमोचन

इंदौर । स्टेट प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश के प्रतिष्ठा आयोजन भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का आयोजन 19, 20 एवं 21 फरवरी 2021 को इंदौर में आयोजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को स्थानीय ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित संक्षिप्त समारोह में महोत्सव के लोगो का विमोचन किया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी, संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, शहर अध्यक्ष गौरव रणदिवे विशेष रूप से उपस्थित थे।

स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल ने बताया कि मूर्धन्य सम्पादक माणिकचंद वाजपेयी ‘मामाजी’, राजेन्द्र माथुर, राहुल बारपुते, प्रभाष जोशी एवं शरद जोशी की स्मृति में तीन दिवसीय आयोजन में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, वेब, कार्टून एवं फोटोग्राफी को लेकर विभिन्न सत्र आयोजित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आयोजन की सफलता के लिए शुभकामना दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को महोत्सव का निमंत्रण भी भेंट किया गया।
प्रारम्भ में स्टेट प्रेस क्लब के कमल कस्तूरी, आकाश चौकसे, डॉ. अर्पण जैन, शीतल रॉय, सोनाली यादव, रवि चावला, रूपेश व्यास, विजय गुंजाल पुष्पराज सिंह, राकेश द्विवेदी, सत्यजीत शिवणेकर, कृष्णकांत रोकड़े, पंकज क्षीरसागर, प्रवीण धनोतिया आदि उपस्थित रहें। अंत में अजय भट्ट ने आभार माना।

Related posts

जम्मू-कश्मीर में अब हाईस्पीड इंटरनेट:आर्टिकल 370 हटने के 18 महीने बाद कश्मीर में 4जी इंटरनेट सर्विस बहाल, अब तक 2जी सर्विस थी

News Team

भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 41,810 नए मामले आने के बाद कुल मामलों की संख्या 93,92,920 हो गई है।

News Team

News Team