Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
राजनीती

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज प्रातः इंदौर रवाना होने के पूर्व निवास पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें राज्य में बर्ड फ्लू से बचाव,

रोकथाम और नियंत्रण के प्रयासों की समीक्षा की गई। वर्तमान में प्रदेश में ऐसी समस्या नहीं है ,एहतियातन आवश्यक कदम उठाए गए हैं।इनमें भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस से जिलों को अवगत करवाया गया है। दक्षिण भारत के कुछ राज्यों से सीमित अवधि के लिए मुर्गे आदि का व्यापार प्रतिबंधित रहेगा ।यह अस्थाई रोक एहतियातन लगाई गई है। प्रदेश के तीन स्थान इंदौर आगर मालवा और मंदसौर में कुछ कौवों की मृत्यु पश्चात सावधानी के तौर पर ये उठाए गए हैं।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिलों में गाइडलाइन का पालन करवाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पशुपालन विभाग और सहयोगी एजेंसियों को इस मामले में सजग रहने, रैंडम चैट करने और आमजन को आवश्यक जानकारी देने के निर्देश दिए ।उन्होंने कहा कि जहां से पक्षियों की मृत्यु की जानकारी मिली है, सावधानी के तौर पर पोल्ट्री फार्म पर भी नजर रखी जाए। बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग ,मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री मोहम्मद सुलेमान और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

राजेन्द्र शुक्ल, रमेश मेंदोला, संजय पाठक शिवराजसिंह चौहान के मंत्रिमंडल में शामिल होंगे तुलसी सिलावट का कद भी बढ़ेगा अपडेट

News Team

News Team

सरकार और किसानों के बीच विज्ञान भवन में बातचीत शुरू, राजनाथ सिंह कर रहे हैं अगुवाई

News Team