Wednesday, Jun 3, 2026
Rajneeti News India
ब्रेकिंग

आज मुकेश अंबानी का घर घेरेंगे किसान, सरकार के प्रस्ताव पर भी विचार

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के नेतृत्व में किसान आज मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर का घेराव करेंगे. साथ ही किसान उनसे खेतीबाड़ी में कॉरपोरेट के जरूरत से ज्यादा दखल को रोकने का अनुरोध करेंगे. इस दौरान उन्हें आंदोलनरत किसानों की समस्याओं से भी अवगत कराया जाएगा.

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष वीएम सिंह ने कल यूपी गेट पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुंबई में उनके साथी किसान नेता राजू शेट्टी ने घेराव का यह कार्यक्रम तय किया है. उन्होंने बताया कि किसान मुकेश अंबानी से बातचीत करने की कोशिश करेंगे ताकि उन्हें किसानों की परेशानियों से अवगत कराया जा सके.

वहीं केंद्र सरकार की ओर से किसानों को बातचीत के लिए आमंत्रण पर किसान यूनियनों की तरफ से अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है. आज इस मामले पर बैठक हुई है. किसान नेता दर्शन पाल के ई-मेल के जवाब में किसान यूनियनों से चर्चा के बाद बातचीत के लिए अपनी सुविधा के अनुसार तारीख चुनने का विकल्प मांगा है. हालांकि लंबे समय से अपनी मांगों पर डटे किसानों के रुख को देखकर फिलहाल ऐसा नहीं लग रहा है कि किसान सरकार से बातचीत के लिए जल्द तैयार होंगे.

Related posts

सेंसेक्स ऐतिहासिक 50 हजार के आंकड़े के पार गया।

News Team

दिल्ली: सिंधु बॉर्डर होने वाली किसानों की बैठक का वक्त बदला, अब 12.30 बजे मीटिंग

News Team

कल हो सकता है पर्यवेक्षकों के नाम का ऐलान, विजयवर्गीय का दावा – रविवार को खत्म होगा सस्पेंस

News Team