Saturday, Jun 20, 2026
Rajneeti News India
ब्रेकिंग

कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के बीच भारत का बड़ा फैसला

– ब्रिटेन से आने वाली फ्लाइट्स पर 31 दिसंबर तक लगी रोक,,

नई दिल्ली

ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन के मिलने से सभी देशों में हड़कंप मचा हुआ है। इस वजह से कई यूरोपीय देशों ने ब्रिटेन से आवाजाही पर रोक लगा दी। इसी कड़ी में भारत सरकार ने भी ब्रिटेन से आने वाली फ्लाइट्स पर 31 दिसंबर तक रोक लगा दी है। फ्लाइट्स पर बैन का समय सोमवार रात 12 बजे से शुरू होगा। उससे पहले आने वाली फ्लाइट्स के हर पैंसेजर के लिए RT-PCR टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है।

भारत सरकार की ओर से ट्वीट के माध्यम से बताया गया कि ब्रिटेन में मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारत सरकार ने निर्णय लिया है कि 31 दिसंबर 2020 तक ब्रिटेन से भारत आने वाली सभी उड़ानों को निलंबित कर जाए।

बता दे कि ब्रिटेन में कोरोना का नया स्ट्रेन मिला है, जिसके बाद विज्ञान जगत में हलचल तेज है। ब्रिटेन ने भी अपने यहां सख्ती को बढ़ा दिया है। जबकि फ्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड समेत यूरोप के कई देशों ने यू.के की फ्लाइट पर ही बैन लगा दिया है। WHO की ओर से कोरोना के इस नए स्ट्रेन पर अध्ययन किया जा रहा है।

वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन का कहना है कि अभी से ही इसको लेकर पैनिक नहीं फैलाना चाहिए। हमारे वैज्ञानिक इस पर नजर बनाए हुए हैं।

Related posts

16 जनवरी से पहले चरण में 3 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी, ‘फ्रंटलाइन वर्कर्स के वैक्सीन का खर्चा केंद्र उठाएगा’: पीएम मोदी

News Team

किशनलाल मायाराम दूध डेरी [इमली बाजार] पर खाद्य विभाग ने छापा मारा

News Team

भोपाल खंडवा ब्रेकिंग

News Team