Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
भोपाल

राज्य निर्वाचन आयोग की तैयारियां पूरी, प्रदेश में कभी भी लग सकती है आचार संहिता।

भोपाल।
मध्यप्रदेश में जल्द ही नगरीय निकाय चुनावों का बिगुल बजने वाला है। इसको लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली है। प्रदेश की करीब 345 निकायों में चुनाव होना है, जिनमें उम्मीदवार एमपी ऑनलाइन के जरिए नामांकन दाखिल कर सकेंगे। हालांकि रिटर्निंग ऑफिसर के सामने उम्मीदवार को उपस्थित होना पड़ेगा। वहीं चुनाव प्रचार, रैली और रोड शो में कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान रखना भी अनिवार्य होगा। आपको बता दें कि नगरीय निकाय चुनाव के बाद पंचायतों के चुनाव शुरु होंगे।

25 दिसंबर तक लग सकती है आचार संहिता

प्रदेश में नगरी चुनाव के लिए आचार संहिता कभी भी लग सकती है। ज्यादा संभावना 25 दिसंबर के पहले मानी जा रही है। चुनाव की तैयारियों को लेकर मंगलवार को राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त ने बैठक ली। आयोग जनवरी माह में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने की तैयारी में है। इसके बाद पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। निकाय चुनाव में कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
✍️

Related posts

लव जिहाद पर बोले चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग…

News Team

मध्यप्रदेश में 1 जनवरी से खुलेंगे शासकीय और अशासकीय महाविद्यालय

News Team

आशीष वशिष्ठ भोपाल से धार जिला पंचायत सीईओ बनाये गये।

News Team