Sunday, Nov 8, 2026
Rajneeti News India
राजनीती

सीएम हेल्प लाइन की शिकायतों को अत्यंत गंभीरता से लेकर समाधान करे

-उपभोक्ताओं से सतत संवाद कायम रखे- प्रबंध निदेशक श्री तोमर

  • अस्पतालों में आपूर्ति पर सतत निगाह रखी जाए

इंदौर। सीएम हेल्प लाइन पर आने वाली शिकायतों, मांगों की कंपनी स्तर पर भी मानिटरिंग की जा रही है। सीएम हेल्प लाइन पर आने वाली शिकायतों को फील्ड अधिकारी अत्यंत गंभीरता से ले। फोर्स से फोरक्लोज करने की बजाए उपभोक्ता, शिकायत कर्ता को संतुष्ट करने का सघनतम प्रयास किया जाए।

उक्त निर्देश मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री अमित तोमर ने बुधवार को दिए। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी सीएम हेल्प लाइन पर आए प्रकरणों में लापरवाही बरतते पाए गए, उन्हें मुख्यालय से नोटिस जारी किया जाएगा। प्रबंध निदेशक श्री तोमर ने कहा कि घरेलू, गैर घरेलू, औद्योगिक, किसान आदि उपभोक्ताओं की स्थानीय स्तर पर मिलने वाली शिकायतों पर समय पर ध्यान देकर राहत दी जाए, यथासंभव सुझाव पर भी अमल हो ताकि उपभोक्ता संतुष्टि बढ़े। उन्होंने कहा कि इंदौर शहर के सीआरपीयू तुलनात्मक रूप से गत वर्ष से घटा है, इससे सतत प्रयास कर बढ़ाया जाए। उन्होंने स्मार्ट मीटर प्रोजेक्ट, कंज्यूमर इंडेक्सिंग, फीडर सेपरेशन, विजिलैंस, स्टोर आदि मामलों भी समय पालन, सुधार एवं रिकार्ड अपडेट रखने के निर्देश दिए।

अस्पतालों की आपूर्ति की समीक्षा

मुख्य महाप्रबंधक श्री संतोष टैगोर ने बताया कि मेडिकल कालेज, जिला अस्पताल, कोविड केयर सेंटर व अन्य महत्वपूर्ण अस्पतालों में बिजली आपूर्ति की समीक्षा कराई गई है, आपूर्ति पर सतत निगाह रखने को कहा गया है। अस्पतालों की व्यवस्थाओं संबंधी प्रतिवेदन तीन दिन में मुख्यालय भेजने के निर्देश जारी किए गए है।

हर उपभोक्ता से राशि वसूली जाए

निदेशक श्री मनोज झंवर ने बताया कि हर उपभोक्ता से माह में बकाया बिल राशि वसूलने की कोशिश की जा रही है। इस माह 25 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं से रकम जमा कराने लिए फील्ड में तैयारी की गई है। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक श्री संजय मोहासे, श्री गजरा मेहता, वरिष्ठ अधिकारी सर्वश्री कैलाश शिवा, पुनीत दुबे, एसआर बमनके, अशोक शर्मा, रवि मिश्रा, कामेश श्रीवास्तव , अंतिम जैन आदि ने भी विचार रखे।

Related posts

News Team

अनूपपुर विधानसभा पहले राउंड के नतीजे पहले राउंड में बीजेपी के बिसाहूलाल सिंह आगे कांग्रेसी उम्मीदवार से भाजपा .1135 वोटों से आगे अभी 17 की राउंड की मतगणना बाकी है।

News Team

कांग्रेस के पूर्व विधायक चौरे भाजपा में शामिल
मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

News Team