Wednesday, Jun 3, 2026
Rajneeti News India
राजनीती

मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव श्री मुकुल वासनिक जी की आज भोपाल पीसीसी में मीडिया से चर्चा –

नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों पर बोले – मैं आज भोपाल आया हूं , यहाँ पर आज वरिष्ठ नेताओ , ज़िला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व सभी से मिलकर , बैठकर चर्चा करूँगा।
उसके बाद मै सागर , जबलपुर व रीवा संभाग जा रहा हूँ।वहाँ पर भी सभी से मिलकर नगरीय निकाय चुनाव की आगामी रणनीति व तैयारियों को लेकर सभी से चर्चा करूंगा और उसके बाद मै प्रदेश के अन्य संभागो में जाऊँगा और उसके बाद हम अपनी रणनीति व तैयारियों को अंतिम रूप देंगे।

नगरीय निकाय चुनाव में विधायकों को लड़ाने पर बोले – अभी हमने इस पर कोई फ़ैसला नहीं लिया है , इस पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी और हम सभी बैठकर चर्चा कर फैसला लेंगे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर बोले – पार्टी में सभी लोगों की आवश्यकता होती है अनुभवी ,ऊर्जावान , युवा , यह एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है। सभी मिलकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य कर रहे है।

युवक कांग्रेस के चुनाव में सामने आ रही शिकायत पर बोले – यह विषय युवक कांग्रेस से संबंधित है , उसका निराकरण युवक कांग्रेस का नेतृत्व ही करेगा।
———————————-

Related posts

सुप्रीम कोर्ट: अर्नब गोस्वामी की जमानत याचिका पर कर रहे हैं दो जज सुनवाई।

News Team

ब्रेकिंग

News Team

भोपाल

News Team