Sunday, Jun 7, 2026
Rajneeti News India
ब्रेकिंग

आयुक्त द्वारा अलाव जलाने की व्यवस्था करने के निर्देश

शहर के रैन बसेरा, प्रमुख चैराहा व अन्य स्थानो पर अलाव की व्यवस्था इन्दौर, दिनांक 11 दिसम्बर 2020। आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल द्वारा मौसम की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए, समस्त झोनल अधिकारियो को निर्देश दिए गए कि शहर के प्रमुख चैराहो, रैन बसेरा, सरवटे बस स्टेण्ड, गंगवाल बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन, नवलखा चैराहा, एमवाय अस्पताल, जिला अस्पताल, महूनाका, राजबाडा व अन्य प्रमुख स्थानो पर ठंड से बचाव के लिये अलाव जलाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये। आयुक्त सुश्री पाल द्वारा शहर के विभिन्न स्थानो पर अलाव व्यवस्था के तहत उपायुक्त उद्यान श्री कैलाश जोशी को झोनल अधिकारियो की मांग व आवश्कता अनुसार अलाव के लिये लकडी उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिये गये।

Related posts

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में हमीदिया में वार्ड बॉय श्री संजय यादव को लगाया गया प्रदेश का पहला वैक्सीन ,दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन कार्यक्रम की शुरुवात

News Team

इंदौर से बड़ी खबर

News Team

अरिहन्त अस्पताल इंदौर में मेडिकल शॉप एवं अस्पताल प्रशासन की मनमानी

News Team