Tuesday, Sep 22, 2026
Rajneeti News India
ब्रेकिंग

जिरो से हिरो बनने की कला रखे


आजकल यह देखने में आ रहा है कि नव युवकों में हताशा और निराशा ज्यादा है। पता नहीं यह क्यों हो रहा है शायद जरूरत से ज्यादा मॉर्डनाइजेशन, औकात से ज्यादा खर्च, घरवालो या बाहरवालो से  प्राप्त अधूरी शिक्षा। उन्हें यह समझ में आना चाहिए की फैशनेबल कपड़े या हेयर स्टाइल बदलने से हीरो नहीं होंगे, उनके गुण उन्हें हीरो बनाएंगे। नव युवकों में स्वयं पर विश्वास होना चाहिए कि वे काबिल हैं, हुनरबाज है और वह बहुत कुछ कर सकते हैं। जिस तरह हीरा या अन्य नगीने के पत्थर खदान से निकलते हैं और जब उन्हें तराश दिया जाता है तो उन की चमक से सब आकर्षित होते हैं। उसी तरह आज का नवयुवक है जरूरत उन्हे तराशने की है निखारने की है और हौसला देने की है। सरकार पूरी कोशिश कर रही है, पर अब यह जिम्मेदारी उनके परिजनों की, उनके दोस्तों की, और रिश्तेदारों की है कि वह उन्हें प्रोत्साहित करें उनकी मदद करें, कोशिश करने पर नवयुवक कामयाब या नाकामयाब हो उनका हौसला ना टूटने दे। पर यह भी ध्यान रखें कि गलत राह पर चलने वाले नवयुवक की मदद ना हो जाए।
अशोक मेहता, वस्तु एवं पर्यावरणविद्, इंदौर

Related posts

अब 1 जनवरी से टोल प्लाजा पर कैश लेन की व्यवस्था समाप्त।

News Team

कल दिनांक 17 दिसंबर 2020 को 33/11 केवी उप केंद्र सब्जी मंडी पर आवश्यक कार्य होने से सभी क्षेत्र में विद्युत प्रदाय प्रातः 6:30 बजे से 7:30 बजे तक बंद रहेगा इससे माणिकबाग राजीव गांधी चौराहा अमितेश नगर पिपलिया राव एवं सब्जी मंडी जॉन ग्रिड से संबंधित सभी क्षेत्र में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा होने वाली असुविधा के लिए खेद है

News Team

बड़ी खबर

News Team