Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
ब्रेकिंगराजनीती

ब्रेकिंग

जयपुर: राजस्थान के 21 ज़िलों के पंचायत समिति और ज़िला परिषद सदस्यों के लिए हुए चुनावों के नतीजों में सत्तारूढ़ कांग्रेस को ज़बरदस्त झटका लगा है. इन चुनावों के नतीजे लगातार आ रहे है और अब तक ज़िला परिषद सदस्यों के घोषित नतीजों के मुताबिक़ बीजेपी कुल 14 ज़िलों में बोर्ड बनाने की स्तिथि में आ चुकी है. जबकि कांग्रेस का सिर्फ़ पाँच ज़िलों में बोर्ड बनता दिख रहा है.

ज़िला परिषद की कुल 636 सीटों के लिए चुनाव हुए और बीजेपी 323 कांग्रेस 246 सीटें जीत चुकी है. पंचायत समिति सदस्यों के लिए हुए चुनाव के अब तक घोषित नतीजों से साफ़ है कि ग्रामीण इलाक़ों में कमल कांग्रेस के पंजे पर भारी पड़ रहा है. कुल 4371 सीटों में से बीजेपी को 1836 और कांग्रेस को 1718 सीटों पर जीत मिली है.

Related posts

संगीत बिरादरी की बड़ी हस्ती पद्मभूषण उस्ताद गुलाम मुस्तफा खां साहब नहीं रहे।

News Team

इंदौर में प्रशासन ने ढहा दी धोखे की फैक्ट्री
मिलावट करने वाले की फैक्ट्री पर चला बुलडोजर

News Team

प्रदेश में पनप रहे ड्रग माफिया को खत्म करने के संबंध में सीएम शिवराज ने ली उच्चस्तरीय बैठक

News Team