Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
ब्रेकिंगराजनीती

भाजपा जिला ग्रामीण के मंडल प्रशिक्षण वर्ग को लेकर मंडल अध्यक्ष, वर्ग प्रभारी, व्यवस्था प्रभारियों की बैठक संपन्न


इंदौर 07 दिसम्बर,2020/भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर ने बताया कि प्रदेश संगठन अनुसार तय सभी मंडलों में दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होना है। उक्त प्रशिक्षण वर्ग के लिये भाजपा इंदौर जिला ग्रामीण के प्रभारी श्री सुभाष चौधरी एवं वर्ग व्यवस्था प्रभारी श्री उमरावसिंह मौर्य को बनाया गया है। उक्त दोनों पदाधिकारी जिला ग्रामीण के सभी 15 मंडलों के वर्ग प्रशिक्षण कार्यक्रम की सारी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संपन्न हो, इसकी जिम्मेदारी देंखेगे।
बैठक में जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर ने कहा कि कार्यकर्ता का योग्य निर्माण-योग्य दिशा में हो, इसलिये समय-समय पर हमारी पार्टी में प्रशिक्षण वर्ग होता है। यह प्रशिक्षण वर्ग भी इसीलिये हो रहा है। वैचारिक अधिष्ठान के तीन प्रमुख बिन्दू है, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, एकात्म मानववाद और हमारी पंचनिष्ठाएं इसकी समझ हम सभी को होना चाहिए। हमारा दल विचारों पर आधारित होने के कारण उसकी सोच भी हमेशा देशहित में होती है और इसी वजह से पूरा देश हमारे साथ खड़ा है।
मंडल प्रशिक्षण वर्ग के संभाग से जिला प्रभारी श्री संतोष मेहता ने कहा कि राजनैतिक दल में काम करने के नाते हमें बहुत कुछ सीखना और करना होता है। हमारा जैसा कार्यकर्ता होगा वैसा ही काम होगा। हमारी पार्टी विचारधारा के धरातल पर चलने वाली पार्टी है।
बैठक में मंडल प्रशिक्षण प्रभारी श्री सुभाष चौधरी ने प्रशिक्षण वर्ग की विस्तृत जानकारी दी तथा श्री उमरावसिंह मौर्य ने मंडल प्रशिक्षण वर्ग की व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
बैठक में भारती पाटीदार, जयंत वर्मा,रामकिशोर शुक्ला, मुकेश कौशल, मुकेश सूरा, कैलाश चौधरी, गुमानसिंह पंवार, बहादुरसिंह डाबी, अंतर दयाल, सुखलाल मंसारे, मुकेश चौहान, विनोद चंदानी, बृजभूषण शर्मा, महेन्द्र ठाकुर, रामस्वरूप गेहलोद, मनोज पाटीदार, पीयूष अग्रवाल,सुनील गेहलोद, रायबहादूरसिंह तंवर, पुंजालाल निनामा,देवकरण दरबार पटेल, राजू जाट, मलखानसिंह पंवार, सुभाष पटेल, सुमेरसिंह सोलंकी,गोविन्दसिंह चौहान,जितेन्द्र आंजना,सुधीर भजनी,अनिल पाटीदार, धर्मेन्द्र वर्मा आदि उपस्थित थे।
बैठक का संचालन सुभाष चौधरी ने किया एवं आभार उमरावसिंह मौर्य ने माना।

Related posts

भोपाल …पीसीसी चीफ कमल नाथ का बयान…मैने सीएम शिवराज सिंह चौहान को जीत की बधाई दी है…मैने सीएम से कहा कि आज प्रदेश के सामने कई चुनौतियां है … बेरोजगारी की कृषि की …मैने विश्वास दिलाया हैं….विपक्ष की तरफ से प्रदेश के विकास में कोई अडचन नही आने दी जाएगी… कांग्रेस की हार को लेकर कहा कि हार के कारण की समीक्षा की जाएगी…

News Team

निगम मंडल में शामिल होंगे यह एंदल सिंह कंसाना इमरती देवी और गिर्राज दंडोतिया।

News Team

नए साल में मंत्रियों को पिकनिक पर ले जाएंगे मुख्यमंत्री शिवराज.

News Team