Tuesday, Sep 22, 2026
Rajneeti News India
ब्रेकिंग

उज्जैन शिप्रा नदी के किनारे सांईधाम मंदिर के पीछे रेत माफियाओं द्वारा खनिज विभाग के अधिकारियों से सांठगांठ करके प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध रेत खनन किया जा रहा है।

इस पूरे मामले की शिकायत क्षेत्रीय रहवासियों द्वारा खनिज विभाग के अधिकारी के चलाईमान मोबाइल पर की गई । उसके बाद भी 2 हफ्ते का समय व्यतीत होगया उसके बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। वही नदी किनारे रेत खनन एवं मिट्टी खोदना प्रतिबंधित होने के बाद भी सुबह शाम मिट्टी एवं रेती का खनन बेधड़क तरीके से किया जा रहा है। खनन माफियाओ द्वारा रेत निकालने के लिए एक भारी-भरकम नाव का उपयोग किया जा रहा है यह कार्य लगभग 3 सप्ताह से अनवरत जारी है। लगभग 100 डम्पर से अधिक रेत निकाल कर बिना रायल्टी दिये बैच दी गई हैं। जिससे शासन को कर के रूप मे लाखों की हानि हो रही हैं। जिला कलेक्टर इस अवैध रेत खनन पर संज्ञान लेकर कार्यवाही करें।

Related posts

इंदौर। कलेक्टर के निर्देश पर आज C-21 मॉल के पीछे चल रहे अवैध हुक्का बार मि. शेफ को सील कर दिया।

News Team

प. पू.उत्तम स्वामी जी से मुलाकात।

News Team

कमला हैरिस ने ली उप-राष्ट्रपति पद की शपथ

News Team