Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
ब्रेकिंग

दिल्ली पुलिस ने किडनैपिंग गिरोह का किया पर्दाफाश, ‘स्पेशल 26’ देखकर बनाई अपहरण की योजना

नई दिल्ली
गिरफ्त में आई 6 नौजवानों की किडनैप कंपनी,’स्पेशल 26′ देखकर रखा जुर्म की दुनिया में कदम

दिल्ली यूनिवर्सिटी का ग्रेजुएट निकला मास्टरमाइंड
दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन ज्ञान के जरिए एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जिसने फिल्म और क्राइम पेट्रोल जैसे सीरियल देखकर किडनैपिंग की योजना बनाई और फिर एक शख्स का अपहरण कर उसके परिजनों से 5 लाख की फिरौती मांगी. लेकिन पुलिस ने उनकी योजना पर पानी फेर दिया. गिरोह का सरगना दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट है.

दिल्ली पुलिस को 24 नवंबर को ज्ञानेश्वर शुक्ला नाम के युवक की अपरहण की सूचना मिली. ज्ञानेश्वर जॉब प्लेसमेंट कंपनी में कार्यरत हैं. किडनेपिंग के बाद शुक्ला के परिवार से 5 लाख की फिरौती मांगी गई. साइबर सेल अफसर बनकर फिरौती के लिए सनसनीखेज अपरहण किया था. 
इसके बाद दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन ज्ञान शुरू किया और सीसीटीवी तथा कॉल डीटेल खंगाले. किडनैपर्स अपरहण करने के बाद अपना फोन और लोकेशन तेजी से बदल रहे थे. इस बीच मोबाइल फोन को ट्रैक करते हुए पुलिस को सूचना मिली कि किडनैपर्स ओखला के जंगलों में छुपे हुए हैं.

पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी
पुलिस ने ओखला फेज 3 और हरकेश नगर से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और ज्ञानेश्वर शुक्ला को सकुशल बरामद कर लिया. पूछताछ में आरोपी राजकुमार चौहान और राहुल के साथ संतोष सिंह और गौरव को भी गिरफ्तार किया गया.

अपरहण के मास्टरमाइंड राजकुमार ने पुलिस को बताया कि वो कई महीने से इस किडनैपिंग की प्लानिंग कर रहे थे और इन सभी ने मिलकर 6 लोगो का गैंग बनाया था.

देखें: आजतक LIVE TV
गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि इन सभी ने कई बार स्पेशल 26 फिल्म देखी.

यही नहीं कई बार क्राइम पेट्रोल सीरियल को भी देखा. इनमें से एक आरोपी एक लोकल न्यूज चैनल में काम करता है. जबकि मास्टरमाइंड राजकुमार दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट है और उसने कंप्यूटर हार्डवेयर और नेटवर्किंग का पूसा से कोर्स किया है

Related posts

प्रसिद्ध भजन गायक नरेंदर चंचल का दिल्ली के अपोलो अस्पताल में निधन

News Team

लोक सेवा आयोग के लिए अध्यक्ष एवं सदस्यों के चयन हेतु समिति का गठन

News Team

दिनांक 29/11/2020 को स्पॉट फाइन (मास्क पर एवं सोशल डिस्टेनसिंग) की कुल संख्या 491 एवम उससे प्राप्त राशि 51,600/-

News Team