Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
राजनीती

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे ने की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात

आज भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भोपाल में मुलाकात की,इस दौरान अनेक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई जिसमें प्रमुख रुप से कोरोना संकट काल के समय में जहां इंदौर शहर में कर्फ्यू का टाइम 10:00 बजे तक रखा गया है वही छोटे दुकानदारों व व्यापारियों,होटल,दूध डेरी,पान की दुकान व अन्य को खुलने की समय सीमा 8:00 बजे तक है, श्री मोघे ने शिवराज सिंह चौहान से आग्रह किया यह समय सीमा 10:00 बजे तक की जाए जिससे छोटे व्यापारियों,दुकानदारों को व आम जनता को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। प्रदेशभर मे नगर निगम व पंचायत चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई,साथ ही अवैध कालोनियों के नियमितीकरण के विषय पर सरकार द्वारा नीति निर्धारण हो,साथ ही नजूल की जमीन पर बनी कॉलोनियों का सरकार मूल्य निर्धारण कर उसका भी नियमितीकरण करे उस पर योजना बनाने की आवश्यकता है इस पर भी चर्चा हुई। इंदौर शहर में मेट्रो प्रोजेक्ट की गति तेज हो उसको लेकर भी मोघे ने मुख्यमंत्री जी को सुझाव दिये। मुख्यमंत्री ने श्री मोघे के सभी विषयों को गंभीरता से सुना व विचार कर जल्द ही निर्णय लेने का आश्वासन दिया। संगठनात्मक विषयों पर श्री मोघे ने संगठन महामंत्री सुहास भगत से चर्चा करी ।साथ ही नगरी प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह से भी मोघे ने सौजन्य भेंट की।

Related posts

बदनावर ब्रेकिंग।

News Team

News Team

अतिथियों का क़ाफ़िला श्री गोविंद मालू के निवास से विधायक संजय शुक्ला के निवास की ओर रवाना।

News Team