अखिल भारतीय श्री बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार के नेतृत्व में सैकड़ों महिला पुरुषों ने उज्जैन पुलिस कप्तान सत्येंद्र कुमार शुक्ला के नाम पर सिटी एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह और ग्रामीण एडिशनल एसपी आकाश भुरिया को ज्ञापन देकर अवगत कराया आत्महत्या नहीं हत्या की गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार ने चैनल के माध्यम से बताया उज्जैन जिले के ग्राम डेडिया के कैलाश मालवीय मजदूर के रूप में कार्य करता था दीपावली के आसपास गाय भैंस के घर में 3 दिन तक उसे बांधकर रखा और काफी यातनाएं दबंगों के द्वारा दी गई और 3 दिन तक उन्हें खाना नहीं दिया गया और ठंडे पानी का छिड़काव करते रहे। इसके साथ ही उसे नग्न अवस्था में रखा गया जब वह अपने आप को बचाकर भागने लगे इस दौरान गांव के दबंगों ने पकड़ कर जिंदा जला दिया गया लेकिन पुलिस उसे आत्महत्या बता रही है वास्तविकता में हत्या है ऐसे कई आरोप अखिल भारतीय राष्ट्रीय महासंघ के अध्यक्ष द्वारा पुलिस पर आरोप लगा कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
बाईट:— सिटी एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह अखिल भारतीय बलाई समाज महासंघ राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार
previous post

