Wednesday, Feb 11, 2026
Rajneeti News India
इंदौर

शहर में कर्फ्यू  रात 8 बजे से लगा है।  रात 10 बजे तक बरात की छूट, और रात 11 बजे तक  शराब खरीदने की छूट।

शायद शराब की दुकान को छूट इसलिए ताकि आबकारी रेवेन्यू से खजाने में पैसा आये। और इसी बात को लेकर मैंने  सपने में अजीब तरीका देखा, हर मोहल्ले के मुहाने पर जिस तरह डस्टबिन लगते हैं उसी तरह गुल्लाके लगी हुई है। मोहल्ला पार करना है उसमें अठन्नी डाल दो, सीना चौड़ा करके चलना है तो ₹1 डाले। दो जने हाथ में हाथ मिलाकर चलना है तो डेढ़ रुपया। बारात निकालना हैं तो ₹10 और कर्फ्यू समय से 2 घंटे आगे तक की छूट। दारु की दुकान पर जाना है ₹15 कर्फ्यू और समय से आधे घंटे ज्यादा तक की छूट। कर्फ्यू में रात को घूमना हो तो स्पेशल किमती पास खरीद लो। दरअसल कोरोना के बाद से बड़ा कंफ्यूज दिमाग हो गया और कंफ्यूज दिमाग शैतान का घर बन गया और मैने यह गलत सपना देखा। अच्छा हुआ मेरी नींद खुल गई और सपना टूटा और समझ गया की सरकार ने खजाने के साथ आपकी सेहत का भी ख्याल रखा, उनके निर्णय सही है।
अशोक मेहता, वास्तु एवं पर्यावरणविद् , इंदौर

Related posts

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट ने आज इंदौर में स्व विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

News Team

इंदौर संभागायुक्त डॉ पवन शर्मा एवं कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने आज महू के ग्रामीण क्षेत्र कोदरिया का दौरा किया। यहां शासकीय स्कूल में बने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर मतदाता सूची अद्यतन करने की प्रक्रिया की जानकारी ली।

News Team

इंदौर में जिला प्रशासन द्वारा राशन माफियाओं के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

News Team