Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
उत्तरप्रदेशदेश

राम मंदिर भूमिपूजन: पीएम के आगमन से पहले अयोध्या सील, पुलिस ने जारी किए कड़े नियम

अयोध्या के इतिहास का सबसे स्वर्णिम और महान अवसर आ चुका है. सदियों का इंतजार खत्म होने वाला है. रामलला की जन्मभूमि पर भव्य और दिव्य मन्दिर का निर्माण शुरू की पवित्र घड़ी आ गयी है. भूमिपूजन करने के लिए पीएम मोदी कल अयोध्या पहुंच रहे हैं.राम मंदिर भूमिपूजन: पीएम के आगमन से पहले अयोध्या सील, पुलिस ने जारी किए कड़े नियम

अयोध्या: राम मंदिर के निर्माण की औपचारिक शुरुआत कल से हो जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में रामलला के भव्य, दिव्य और अलौकिक मंदिर के निर्माण का श्री गणेश करेंगे. पूरी दुनिया को अखंडकोटिब्रम्हांडनायक श्रीराम के भव्य मंदिर के भूमिपूजन का बेसब्री से इंतजार है. पीएम मोदी के अयोध्या आगमन से पहले सुरक्षा के मद्देनजर रामनगरी को सील कर दिया गया है. आने जाने वाले कि चेकिंग की जा रही है और हर संदिग्ध और शरारती तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर है.

5 अगस्त तक बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक

उल्लेखनीय है कि भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान कल बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी राम मंदिर की नींव रखेंगे. प्रधानमंत्री के अतिरिक्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मोहन भागवत समेत अनेक गणमान्य महानुभाव कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. इसी बीच अयोध्या में एसपीजी ने सुरक्षा संभाल ली है. अयोध्या की सीमा सील कर दी गई है. 5 अगस्त तक बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. स्थानीय निवासियों को पहचान पत्र रखना अनिवार्य है.

Related posts

ग्वालियर में भारत बंद पर किया दुकानों को बंद करने का आह्वान

News Team

सोनू सूद ने किया मरीजों के लिए ऑक्सीजन का इंतजाम, कहा- ‘मजबूत बनकर खड़े रहो भारत’

News Team

UPA की तुलना में NDA सरकार द्वारा की गयी बढ़ोतरी:

News Team