Monday, Sep 21, 2026
Rajneeti News India
Uncategorized

कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई शुरू

कलेक्टर श्री प्रसाद लोगों से मिल कर सुन रहे समस्याएं,दे रहे निराकरण के निर्देश

कटनी।लोकसभा चुनाव की लागू आदर्श आचार संहिता के बाद आज मंगलवार को प्रातः 11बजे से ही जनसुनवाई शुरू हुई। कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ग्रामीण क्षेत्रों और दूरदराज से अपनी समस्याओं और शिकायतों के निराकरण की आस और उम्मीद में यहां कलेक्ट्रेट पहुंचने वाले व्यक्ति की दिक्कत और परेशानी को अधिकारी धैर्य से सुनें।

कलेक्टर श्री प्रसाद ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि शिकायत और समस्या सुनते समय अधिकारी की कार्यशैली में मानवीयता व संवेदना का प्रकटीकरण होना चाहिए। शिकायतकर्ता की समस्याओं को पूरे धैर्य से सुनें, यथा उचित और नियमानुसार उसका निराकरण करायें। कलेक्टर ने कहा कि शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी लोकसेवक हैं,इस नाते से लोगों का दु:ख -दर्द जानना और उसका निराकरण करना दायित्व है। इसलिए अधिकारी,जन-आकांक्षाओं और जनहित की पूर्ति और जनता के प्रति जबावदेह बनें।

कलेक्टर श्री प्रसाद ने की आवेदकों की समस्याएं सुनीं। जिला पंचायत सीईओ श्री शिशिर गेमावत और डिप्टी कलेक्टर श्री विवेक गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री नयन सिंह सहित अन्य विभागीय जिला अधिकारी मौजूद हैं।

Related posts

प्रदेश के गृहमंत्री पश्चिम बंगाल में 48 सीटों के प्रभारी बनाए गए है , अब उनका पुरा ध्यान पश्चिम बंगाल चुनाव पर , इसलिये प्रदेश में उन्हें तत्काल हटाकर किसी अन्य विधायक को गृह मंत्री बनाया जाए क्योंकि गृह मंत्री का पद व दायित्व बेहद संवेदनशील
—————

News Team

मध्यप्रदेश पुलिस कर्मियों को परिवार पेंशन लागू होगी अधिसूचना जारी

News Team

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने ग्राम एरई और हिडोरा को उप स्वास्थ्य केंद्रों की दी सौगात

News Team