Friday, May 8, 2026
Rajneeti News India
कटनी

अपर कलेक्टर और राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने कृषि उपज मंडी पहुंच कर स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कटनी।अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती साधना परस्ते और राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने आज कृषि उपज मंडी पहरूआ पहुंच कर सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों के स्ट्रांग रूम का अवलोकन किया। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की सुविधा के लिये मंडी परिसर में बड़ा पंडाल लगाया गया है। जिसमें एल ई डी स्क्रीन लगाई गई है इसमें स्ट्रांग रूम के दृश्य सहज दृष्टव्य है।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था हेतु सशस्त्र बलों की तैनाती की गई है। चौबीस घंटे निगरानी के लिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट्स की डिप्युटी लगाई गई है।

स्वयं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवि प्रसाद भी नियमित प्रतिदिन सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने कृषि उपज मंडी परिसर पहुंचते हैं

Related posts

भैसवाही में लोक सुनवाई सह जनसंवाद कार्यक्रम शुरू

News Team

कार एवं मोटर साइकिल में जोरदार भिडंत एक की मौत एक घायल

News Team

कटनी स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह मैं प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री

News Team