Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

कलेक्टर ने किया कारण बताओं नोटिस जारी

कटनी – राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु संचालित राजस्व अभियान की कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा की गई समीक्षा के बाद कम प्रगति वाले क्षेत्रों के 73 पटवारियों और 5 राजस्व निरीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा हाल ही में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई राजस्व महाअभियान की समीक्षा के दौरान उन्होंने संबंधित एस.डी.एम को अपने अनुविभाग स्तर पर और तहसीलों के राजस्व मामलों के निपटारे की स्थिति की निगरानी करने के निर्देश दिये थे और इस अभियान में संतोषजनक कार्य संपादित नहीं करने वाले पटवारियों और राजस्व निरीक्षकों के विरूद्ध कार्यवाही करने की हिदायत दी थी। कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश के बाद संबंधित अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों द्वारा कुल 73 पटवारियों और 5 राजस्व निरीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिसमें उनके द्वारा राजस्व मामलों के निपटारे मे कम प्रगति का उल्लेख किया गया है। संयुक्त कलेक्टर संस्कृति शर्मा ने बताया कि ढीमरखेड़ा के पांच पटवारियों और एक राजस्व निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं विजयराघवगढ़ के 4 पटवारियों से स्पष्टीकरण लेकर एक पटवारी की वेतन वृद्धि रोकते हुए एक पटवारी को निलंबित कया गया है और एक राजस्व निरीक्षक से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। जबकि बरही के 13 पटवारियों, बडवारा के 6 पटवारियों, बहोरीबंद के 10 पटवारियों, स्लीमनाबाद के 2 पटवारी, कटनी के 11 पटवारी तथा रीठी के 8 पटवारी और कटनी नगर के 12 पटवारियों सहित 3 राजस्व निरीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।🖋️ कटनी से ब्यूरो चीफ पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Related posts

रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से दो व्यक्तियों की हुई मौत

News Team

बहोरीबंद सरसों खरीदी केंद्र में  किसानो के साथ खरीदी प्रभारी के द्वारा की जा रही लूट

News Team

कलेक्टर के प्रयासों से दिव्यांग भारती का दिल्ली के प्रतिष्ठित दृष्टिबाधित स्कूल की 9वीं कक्षा में मिला प्रवेश

News Team