Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

ग्राम सकरवारा-नैगांव मार्ग में अनियमितता की कलेक्टर ने कराई जांच

*जल्द कार्य पूर्ण करने दिए निर्देश*कटनी। जनपद पंचायत बहोरीबंद अंतर्गत ग्राम सकरवारा से नैगांव मार्ग कार्य में अनियमितता संबंधी जानकारी प्रकाश में आने पर कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा महाप्रबंधक मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण को जांच कर निराकरण के लिए निर्देशित किया था। कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश के परिपालन में महाप्रबंधक मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण द्वारा जांच कर प्रतिवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।*प्राप्त समाचार पर कलेक्टर ने लिया संज्ञान*जनपद पंचायत बहोरीबंद अंतर्गत करीब 2.60 किलोमीटर लंबे ग्राम सकारवारा – नैगांव मार्ग का निर्माण कार्य वैष्णव एसोसिएट्स जबलपुर द्वारा किया जा रहा है। जिसमें संविदाकार द्वारा मार्ग में गिट्टी बिछाकर छोड़ दिया गया था। इस संबंध में प्राप्त समाचार पर कलेक्टर द्वारा संज्ञान लेते हुए महाप्रबंधक मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण को जांच कर कार्य समयावधि में पूर्ण कराने निर्देशित किया गया था। *अप्रैल माह में निर्माण कार्य पूर्ण करने निर्देश*कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश के परिपालन में महाप्रबंधक मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण द्वारा सड़क निर्माण की जांच की गई। जिसमें डामरीकरण की तैयारी हेतु संविदाकार द्वारा गिट्टी बिछाए जाने की जानकारी सामने आई। महाप्रबंधक द्वारा कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश के परिपालन में संविदाकार को अप्रैल माह में मार्ग का डामरीकरण पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया है।🖋️ कटनी से ब्यूरो चीफ पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Related posts

जब कलेक्टर ने मथुरा किसान को लगाया गले

News Team

कटनी जिले में तीसरा FLN मेला: उत्साह, रचनात्मकता और सामुदायिक सहभागिता का अद्भुत संगम

News Team

डॉक्टर द्वारा ऑनलाइन परामर्श कर किया जाता था इलाज

News Team