Sunday, Jun 7, 2026
Rajneeti News India
Image default
कटनी

डॉक्टर द्वारा ऑनलाइन परामर्श कर किया जाता था इलाज

गलत इलाज करने पर निजी चिकित्सक का क्लिनिक सील*

➡️•प्रकरण के संज्ञान में आते ही कलेक्टर ने कराई प्रभावी कार्यवाही*

कटनी। कथित डॉक्टर द्वारा ऑनलाइन परामर्श कर इलाज किए जाने के बाद मरीज की हालत बिगड़ने संबंधी जानकारी संज्ञान में आने पर कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा इसकी जांच कर उचित कार्यवाही किए जाने के निर्देश एसडीएम को दिए थे। एसडीएम द्वारा स्वास्थ्य विभाग से कराई गई जांच में शिकायत सही पाए जाने पर उक्त डॉक्टर के क्लिनिक को सील कर दिया गया है।
बिना पर्याप्त जांच के दे दी दवाइयां
बहोरीबंद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मनगवां निवासी शिवगणेश पिता वृंदावन ने 14 मार्च को शिकायत की कि अपनी मां श्यामा बाई का इलाज उसने बहोरीबंद के स्थानीय चिकित्सक ज्ञानेंद्र प्रकाश प्रजापति के क्लिनिक में 25 जनवरी और 31 जनवरी को कराया था। जहां बिना पर्याप्त जांच किए डॉक्टर द्वारा किए गए उपचार से उसकी मां की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद श्यामा बाई का इलाज उसे जबलपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कर कराना पड़ा। इस शिकायत और खबर के प्रकाश में आने के बाद कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा इसकी जांच के आदेश एसडीएम को देते हुए उचित कार्यवाही के निर्देश दिए थे।
जांच दौरान क्लिनिक में मिले सर्जरी के उपकरण
एसडीएम के निर्देश पर सीएमएचओ कटनी द्वारा जिला स्तर से दो सदस्यीय टीम गठित कर जांच कराई गई, जांच दौरान डॉक्टर ज्ञानेंद्र प्रकाश प्रजापति के क्लिनिक से बड़ी मात्रा में एलोपैथिक दवा, गर्भनिरोधक दवाएं, सर्जरी और जांच के उपकरण आदि मिलने पर नर्सिंग होम एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए क्लिनिक को गत 24 मार्च को सील कर दिया गया।
🖋️ कटनी से ब्यूरो चीफ पारस गुप्ता की रिपोर्ट

Related posts

प्रधानमंत्री के जन्‍मदिन पर जिला चिकित्‍सालय में खुलेगा जन औषधि केन्‍द्र

News Team

नियमों की अवहेलना करने पर तीन उर्वरक विक्रेताओं का उर्वरक विक्रय प्राधिकार निरस्‍त

News Team

विधान सभा मुड़वारा में गांव-गांव चौपाल लगाकर किया जनसंवाद

News Team