Friday, Nov 6, 2026
Rajneeti News India
Image default
इंदौरभोपालमध्यप्रदेश

इंदौर व भोपाल में अधिक सावधानी आवश्‍यक, स्‍थानीय हालातों के अनुसार लॉकडाउन में छूट- शिवराज

मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेशवासियों को संबोधित कर रहे हैं। CM शिवराज ने कोरोना अनलाॅक के संबंध में नागरिकों से सुझाव भी मांगे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संंदेश का सीधा प्रसारण दूरदर्शन मध्यप्रदेश, क्षेत्रीय टीवी और आधिकारिक सोशल मीडिया चैनल्स पर हो रहा है।

सीएम ने कहा कि भले ही संक्रमण दर कम हो रही है, लेकिन इंदौर और भोपाल में अधिक सावधानी बरतने की आवश्‍यकता है। उन्‍होंने लोगों से कहा कि अभी वायरस समाप्‍त नहीं हुआ है और हमें अभी भी सतर्कता बरतने की जरुरत है। उन्‍होंने कहा कि आर्थिक गतिविधियां एक जून से धीरे धीरे खोलेंगे, क्‍योंकि कोरोना कर्फ्यू अनंतकाल तक नहीं रह सकता।

शिवराज ने कहा कि मध्‍य प्रदेश में संक्रमण की दर नियंत्रित करने में बहुत बड़ी सफलता मिली है, लेकिन हमें अभी सतर्क रहना है। हमने तय किया है कि धीरे-धीरे लोगों को रियायत देंगे। लोग अगर असावधान रहे, भीड़ एकत्रित होने लगी तो संक्रमण को बढ़ते देर नहीं लगेगी।

सीएम ने कहा कि किस जिले में क्‍या रियायत देनी है यह फैसला क्राइसेस मैनेजमेंट कमेटी करेगी। यह कमेटी स्‍थानीय परिस्थितियों के हिसाब से छूट देगी। अब तीसरी लहर की बात हो रही है। अगर हम असावधान रहे तो संक्रमण बढ़ता रहेगा।

हमें शादीविवाह जैसे सामूहिक आयोजनों से बचना चाहिये। ऐसी गतिविधियों से संक्रमण तेजी से फैलता है। नियम बनेंगे और धारा 144 लगी रहेगी, लेकिन उसके साथ कोरोना जांच जारी रहेगी। हम 75 हजार टेस्‍ट प्रतिदिन करेंगे। फीवर क्‍लीनिक भी चालू रहेंगे। प्रदेश में कोविड केयर सेंटर बंद नहीं किए जाएंगे। हम अब किल कोरोना अभियान-4 आरंभ कर रहे हैं। यह अभियान अभी गांवों में भी जारी रहेगा।

उन्‍होंने कहा कि सभी धर्मगुरुओं से अपील अपने प्रभाव का उपयोग कर अपने अनुयाइयों को अनुशासित रहने का संदेश दें। राजनेता और सामाजिक क्षेत्र के लोग भी ऐसे ही करें। मध्‍य प्रदेश कोरोना संक्रमण की नई राह बनाए।

प्रदेश में जनता कर्फ्यू को चरणबद्ध रूप से समाप्त करने एवं अनलॉक किए जाने के संबंध में 31 मई तक सभी नागरिक अपने सुझाव दे सकते हैं।

लोग निम्न माध्यमों से अपने सुझाव दे सकते हैं

•Visit: http://mp.mygov.in

•WhatsApp: 9098151870

•email:covid19.homemp@gmail.com

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये हैं कि “अनलॉक” प्रक्रिया में 5 बातों का पूरा ध्यान रखें।

1-शत प्रतिशत व्यक्ति मास्क लगाएं।

2-अधिक से अधिक टैस्ट करायें।

3- किल कोरोना अभियान जारी रहे तथा सर्दी,खांसी, बुखार आदि के हर मरीज की पहचान कर तुरंत उपचार कराया जाये।

Related posts

भोपाल। कोलकाता से सूरत जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

News Team

निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू, 8 फरवरी से छपेगी मतदाता सूची, 15 तक आपत्तियां

News Team

ब्रेकिंग

News Team