Saturday, Nov 7, 2026
Rajneeti News India
Image default
रोजगार

फाइजर ने भारत में इमरजेंसी अप्रूवल के लिए दिया गया आवेदन वापस लिया, दो दिन पहले ही एक्सपर्ट कमेटी ने मांगी थी ट्रायल की जानकारी

अमेरिकन फार्मा कंपनी फाइजर ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया। कंपनी ने अपनी कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी यूज की मांग को लेकर भारत सरकार को दिए गए आवेदन को वापस ले लिया है। बुधवार 3 फरवरी को ही ड्रग रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी ने फाइजर के आवेदन का रिव्यू किया था। कमेटी ने कंपनी से ट्रायल से जुड़ी और जानकारी मांगी थी। जिसके बाद कंपनी ने शुक्रवार को आवेदन वापस लेने का फैसला ले लिया।

कंपनी ने सूचना जारी कर बताया कि वह इंडियन अथॉरिटी के संपर्क में रहेगी और आगे चलकर फिर से अप्रूवल के लिए आवेदन करेगी। फाइजर दुनिया में इकलौती कोरोना वैक्सीन है जिसे वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने अप्रूवल दी है।

Related posts

State Bank Of India ने ग्राहकों के लिए शुरू की नई सर्विस, ब्रांच जाने की टेंशन खत्म

News Team

मार्च में ही खरीद डालें इलेक्ट्रॉनिक सामान, अप्रैल से 20 फीसदी बढ़ जाएंगे एसी-फ्रिज-एलईडी टीवी के दाम

News Team

भाजपा की हवा बिल्कुल टाइट है मांधाता कांग्रेस ही जीतेगी

News Team