Sunday, Nov 8, 2026
Rajneeti News India
राजनीती

म.प्र. लोक सेवा आयोग द्वारा “शिकायत निवारण परामर्शदात्री” प्रकोष्ठ का गठन

इंदौर 16 दिसम्बर, 2020
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा एक विधिक प्रकोष्ठ की स्थापना की गई है। विधिक प्रकोष्ठ की स्थापना का उद्देश्य अनावश्यक शिकायत एवं मुकदमेबाजी में कमी, परीक्षार्थी की शंका का समाधान एवं पूर्ण संतुष्टि तथा धन एवं समय के अपव्यय को रोकना है। यह विधिक प्रकोष्ठ एक सूचना केन्द्र के रूप में कार्य करेगा और आयोग के विरूद्ध सीधे मुकदमेबाजी करने वाले आवेदकों को एक ऐसी फोरम मिलेगी, जिसमें उनकी अधिकांश शंकाओं का प्रारंभिक स्तर पर ही निराकरण हो जायेगा। विधिक प्रकोष्ठ के गठन से आवेदक न्यायालयीन प्रक्रिया का कम से कम सहारा लेंगे और आयोजित हो चुकी परीक्षाओं के व्यवधानों में कमी आयेगी। यह प्रकोष्ठ तीन सदस्यीय होगा। प्रकोष्ठ में जस्टिस आई.एस. श्रीवास्तव, से.नि. उच्च न्यायालय न्यायाधीश, अध्यक्ष एवं श्रीमती रेनु पंत, से.नि. आई.ए.एस. को सदस्य नियुक्त किया गया है। प्रकोष्ठ में प्रकरणों की स्थिति के अनुसार तीसरे सदस्य की नियुक्ति शीघ्र ही की जायेगी।
भविष्य में शासकीय सेवाओं के माध्यम से अपना कैरियर बना रहे युवाओं के मध्य यह फोरम पारदर्शिता के साथ एक ऐसा प्लेटफॉर्म भी बन सकेगा जिसके माध्यम से वे अपनी तमाम शंकाओं का बेहतर समाधान तो पाएंगे ही साथ ही निर्मूल अफवाहों पर भी सक्षम प्रशासनिक लगाम लग सकेगी। आयोग की इस सार्थक पहल को विभिन्न वर्ग के लोगों की सराहना प्राप्त हो रही है।

Related posts

भोपाल।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दोपहर 3 बजे मिंटो हॉल में करेंगे सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन।

News Team

बदनावर से दत्तीगांव नहीं शिवराज-सिंधिया चुनाव लड़ रहे हैंः ज्योतिरादित्य

News Team

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान

News Team